वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने पर टी नटराजन को मिला ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर मौका.
सनराइजर्स हैदराबाद के टि्वटर हैंडल से जारी ताजा वीडियो में वॉर्नर अपने इस साल के आईपीएल अनुभव के बारे में बात कर रहे हैं. इसके साथ ही वॉर्नर ने टी नटराजन को बधाई देते हुए कहा, ”नट्टू मुबारक हो. मैं तुम्हें ऑस्ट्रेलिया में मिलूंगा. सभी को शुक्रिया. बाय.”
- News18Hindi
- Last Updated:
November 10, 2020, 7:45 PM IST
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन (IPL 2020) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की तरफ से खेलते हुए टी नटराजन ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है. तमिलनाडु के इस गेंदबाज ने आईपीएल 2020 में 16 मैचों में 8.02 की इकोनॉमी से 16 विकेट लिए हैं. टी नटराजन ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया. नटराजन ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा-160 यॉर्कर्स डाले.
IPL 2020: जानिए विजेता और उपविजेता टीम को कितनी मिलेगी इनामी राशि, कोरोना का दिखेगा असर
हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में टी नटराजन का नाम आने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर काफी खुश नजर आए. उन्होंने 29 साल के इस गेंदबाज को टीम इंडिया में शामिल होने के लिए बधाई दी है. सनराइजर्स हैदराबाद के टि्वटर हैंडल से जारी ताजा वीडियो में वॉर्नर अपने इस साल के आईपीएल अनुभव के बारे में बात कर रहे हैं. इसके साथ ही वॉर्नर ने टी नटराजन को बधाई देते हुए कहा, ”नट्टू मुबारक हो. मैं तुम्हें ऑस्ट्रेलिया में मिलेंगे. सभी को शुक्रिया. बाय.”
A few words from the captain as we conclude a memorable season @davidwarner31 #OrangeArmy #KeepRising #IPL2020 pic.twitter.com/QNRyRQ3q4C
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) November 9, 2020
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सफर दूसरे क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स से हारकर खत्म हो गया था. इस मैच के बाद वॉर्नर ने नटराजन की जमकर तारीफ की थी और उन्हें आईपीएल 2020 की खोज बताया था. उन्होंने नटराजन की तारीफ करते हुए कहा था, ”शुरू में किसी ने हमें मौका नहीं दिया. मुंबई इंडियंस ग्रेट टीम है. दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी बहुत अच्छी है, लेकिन हमारी टीम जहां है, उस पर मुझे गर्व है.”