तापमान: 13 डिग्री पर पहुंचा रात का पारा, दिन का पारा 1.60 कम

तापमान: 13 डिग्री पर पहुंचा रात का पारा, दिन का पारा 1.60 कम


रतलाम4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • जम्मू-कश्मीर की बर्फबारी का असर

शहर के तापमान में लगातार कमी हाेती जा रही है। साेमवार काे न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर पहुंच गया। ये सीजन का सबसे सर्द दिन था। माैसम वैज्ञानिकाें के मुताबिक जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के कारण माैसम में ये बदलाव दिखा है। जिले का माैसम अब सर्द हाे चुका है। सुबह की शुरुआत हल्के काेहरे के साथ हाे रही है। साेमवार काे शहर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की कमी हाे गई। रात का तापमान भी 0.2 डिग्री कम हाे गया। रविवार काे अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री रहा था। ये सीजन की सबसे ठंडी रात है। सुबह काे आर्द्रता 70 व शाम काे 50 प्रतिशत रही।



Source link