फेस्टिव सीजन में Yamaha ने अपने दो स्कूटर के दाम बढ़ाए, जानें कितनी बढ़ी कीमत

फेस्टिव सीजन में Yamaha ने अपने दो स्कूटर के दाम बढ़ाए, जानें कितनी बढ़ी कीमत


नई दिल्ली. फेस्टिव सीजन (Festive season) में कई टू-व्हीलर कंपनियां सेल बढ़ाने के लिए आकर्षक ऑफर दे रही हैं. वहीं, देश की बड़ी टू-व्हीलर्स कंपनियों में से एक यामाहा कंपनी यामाहा (Yamaha) ने अपने दो स्कूटर के दाम बढ़ा दिए हैं. कंपनी ने 125 सीसी स्कूटर की कीमत में वृद्धि की है. अब यामाहा ने फसिनो (Fascino 125) और Ray ZR 125 स्कूटर के दाम बढ़ा दिए हैं. गौरतलब है कि हाल ही में कंपनी ने Yamaha FZ FI और Yamaha FZ S FI की कीमत में वृद्धि की थी.

स्कूटर की कीमतों में 800 रुपये का इजाफा
कंपनी ने Fascino 125 और Ray ZR 125 स्कूटर की कीमतों में 800 रुपये का इजाफा किया है. खास बात है कि कंपनी ने दिवाली से पहले स्कूटर्स के दाम बढ़ाने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें- इस बार दिवाली पर गिफ्ट लेना और देना पड़ न जाए भारी! और मिल जाए टैक्स नोटिस, जानिए सभी नियमों के बारे में…Fascino 125 और Ray ZR 125 के सभी वेरियंट्स की कीमत

Ray ZR 125 (ड्रम वेरियंट) – 70,330 रुपये
Ray ZR 125 (डिस्क वेरियंट)- 73,330 रुपये
Ray ZR 125 (स्ट्रीट रैली) – 74,330 रुपये
Fascino 125 (स्टैंडर्ड ड्रम वेरियंट) – 69,530 रुपये
Fascino 125 (डीलक्स ड्रम वेरियंट)- 70,530 रुपये
Fascino 125 (स्टैंडर्ड डिस्क वेरियंट)- 72,030 रुपये

Fascino 125 (डीलक्स डिस्क वेरियंट)- 73,060 रुपये

ये भी पढ़ें- अमेजन सेल में 55 फीसदी छूट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और AC, जानिए जबरदस्त डील्स

स्कूटर बुक करने पर फ्री मिलेगी 2000 रु तक की एक्सेसरी
हाल ही में यामाहा ने फ्री ब्रांडेड एक्सेसरी का फेस्टिव ऑफर निकाला है. इसके तहत यामाहा के 125 सीसी स्कूटर की बुकिंग पर 2 हजार रुपये तक की फ्री ब्रांडेड एक्सेसरी मिलेगी. यह ऑफर यामाहा ने केवल दिल्ली के लिए लागू किया है. इसका फायदा देश के अन्य शहरों में नहीं मिलेगा. यह लिमिटेड पीरियड स्कीम है. यह ऑफर Yamaha Fascino 125, RayZR 125 और RayZR Street Rally 125 स्कूटर पर मान्य है.





Source link