सुवासरा सीट पर सिंधिया के कट्टर समर्थक बीजेपी के हरदीप सिंह डंग जीते

सुवासरा सीट पर सिंधिया के कट्टर समर्थक बीजेपी के हरदीप सिंह डंग जीते


हरदीप सिंह डंग. फोटोः न्यूज 18

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उपचुनाव (By-election) में मंदसौर (Mandsaur) जिले की सुवासरा सीट के परिणाम घोषित हो गए हैं. यहां से बीजेपी (BJP) प्रत्याशी ह​रदीप सिंह डंग (Hardeep Singh Dung) को जीत मिली है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 10, 2020, 2:08 PM IST

मंदसौर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उपचुनाव (By-election) में मंदसौर (Mandsaur) जिले की सुवासरा सीट के परिणाम घोषित हो गए हैं. यहां से बीजेपी (BJP) प्रत्याशी ह​रदीप सिंह डंग (Hardeep Singh Dung) को जीत मिली है. डंग ने कांग्रेस (Congress) के प्रत्याशी राकेश पाटीदार को हरा दिया है. इस सीट पर दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर थी. साल 2018 में भी इस सीट से ह​रदीप सिंह डंग ही जीते थे, लेकिन तब वे कांग्रेस की टिकट पर प्रत्याशी थे. कमलनाथ सरकार में सिंधिया प्रकरण के बाद सबसे पहले इस्तीफा देने वाले विधायकों में ह​रदीप सिंह डंग ही शामिल थे.

साल 2018 के मुख्य चुनाव में सुवासरा सीट से 2.60 लाख मतदाता थे, जिसमें मतदान 81.48 प्रतिशत ने किया था. साल 2018 के चुनाव में इस सीट से जीत का अंतर सबसे कम 350 वोटों का था. ये सीट डंग के साथ ही बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी साख का विषय थी. क्योंकि डंग को उनके कट्टर समर्थकों में माना जाता है.

इसलिए हुई भाजपा की जीत
– व्यक्तिगत व्यवहार के कारण 2018 में जीते 350 वोट से. 2013 में भी जीते थे. लोगों से व्यक्तिगत जुड़ाव रहा.- सीएम शिवराज सिंह चौहान 5, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा 2, कैलाश विजयवर्गीय 3 बार चुनाव प्रचार करने आए. इसका असर जनता पर पड़ा.

– सुवासरा विधानसभा चुनाव के प्रभारी जगदीश देवड़ा 3 बार विधायक रहे. अनुसूचित जाति की सीट थी. इस बार वे सभी बूथों पर गए और लोगों से हरदीप के लिए वोट मांगे.
– शिवराज ने 21 अरब 85 करोड़ के सिंचाई परियोजना का शिलान्यास हुआ, चंबल का पानी पाइपलाइन और नहर के जरिए यहां आएगा.





Source link