MI vs DC IPL Final: वीरेंद्र सहवाग बोले- जसप्रीत बुमराह नहीं जीतेंगे पर्पल कैप

MI vs DC IPL Final: वीरेंद्र सहवाग बोले- जसप्रीत बुमराह नहीं जीतेंगे पर्पल कैप


IPL 2020: जसप्रीत बुमराह ने अबतक 27 विकेट लिए (PC: Mumbai Indians Twitter)

MI vs DC IPL Final: आईपीएल 2020 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ी टक्कर होगी, साथ ही दोनों ही टीमों के तेज गेंदबाज रबाडा और बुमराह के बीच भी पर्पल कैप की दिलचस्प जंग होगी


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 10, 2020, 5:19 PM IST

नई दिल्ली. आईपीएल 2020 के फाइनल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC IPL Final) की टक्कर होने वाली है. मुंबई इंडियंस की टीम ने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी अच्छा क्रिकेट खेलकर फाइनल में जगह बनाई है. मुंबई इंडियंस ने लीग स्टेज में 2 बार और पहले क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी है ऐसे में फाइनल मुकाबले में उसी का पलड़ा भारी बताया जा रहा है. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स को हल्के में नहीं आंका जा सकता. दिल्ली कैपिटल्स के पास भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक पल में मैच पलट सकते हैं. वैसे आपको बता दें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की खिताबी जंग में दो सबसे अच्छे गेंदबाजों की टक्कर भी होने वाली है. बात हो रही है जसप्रीत बुमराह और कागिसो रबाडा की जो सबसे ज्यादा विकेट लेने की दौड़ में एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश करेंगे. हालांकि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि इस जंग में रबाडा की जीत होगी.

सहवाग बोले-रबाडा की होगी पर्पल कैप
आईपीएल 2020 में कागिसो रबाडा ने 29 विकेट झटके हैं, वहीं जसप्रीत बुमराह के नाम 27 विकेट हैं. आईपीएल फाइनल दोनों ही टीमों का आखिरी मैच होगा. अब फैंस को इंतजार है कि इस दिलचस्प मुकाबले को कौन जीतेगा? वैसे टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सहवाग का मानना है कि इस रेस में रबाडा की विजय होगी. क्रिकबज के साथ बातचीत में सहवाग ने कहा कि पर्पल कैप की रेस में रबाडा की जीत होगी. हालांकि सहवाग ने ये भी कहा कि बुमराह तो बुमराह हैं, वो कभी भी पलटवार कर सकते हैं. लेकिन सहवाग ने दांव रबाडा पर ही खेला.

IPL 2020: फाइनल से पहले मुंबई इंडियंस ने जिम में बहाया जमकर पसीना, देखें Videoदिल्ली पर भारी पड़े हैं बुमराह

बता दें दिल्ली कैपिटल्स पर जसप्रीत बुमराह का गजब कहर टूटा है. बुमराह ने पहले क्वालिफायर में दिल्ली के खिलाफ महज 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे और वो मैन ऑफ द मैच भी चुने गए थे. 31 अक्टूबर को खेले गए मैच में बुमराह ने दिल्ली के खिलाफ महज 17 रन देकर 3 विकेट लिये थे. दिल्ली के खिलाफ खेले पहले मैच में बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला लेकिन उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन खर्च किये थे. मतलब बुमराह ने इस सीजन में दिल्ली के खिलाफ 7 विकेट लिये हैं जबकि रबाडा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 ही विकेट झटके हैं. अब देखना ये है कि फाइनल में कौन सा गेंदबाज भारी पड़ता है और पर्पल कैप पर कब्जा करता है.





Source link