सांकेतिक तस्वीर.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा (Assembly) की 28 सीटों पर उपचुनाव (By-election) के नतीजे आ गए हैं.
बमोरी क्षेत्र से 2.06 लाख मतदाता 2018 चुनाव में थे. तब मतदान 79.27 प्रतिशत हुए थे और जीत का अंतर 27920 वोटों का था. यहां परंपरागत प्रतिद्वंद्वी ही मैदान में हैं. भितरघात का डर दोनों ओर से था. इस सीट पर आदिवासी वोट निर्णायक रहते हैं. इस चुनाव में जनता ने अपना रुख साफ नहीं किया था, लेकिन परिणाम ने सबकुछ स्पष्ट कर दिया.
इसलिए मिली भाजपा को जीत
– भाजपा को लेकर जनता में विश्वास था. उनका मानना था कि सत्ता को प्रतिनिधित्व करेगा विधायक तो क्षेत्र में काम भी होगा.- सीएम शिवराज और सिंधिया फैक्टर काम किया. शिव-ज्योति एक्सप्रेस नाम दिया गया.
-पंचायत मंत्री थे तो कुछ प्रोजेक्ट सेंक्शन करवाए, लेकिन शुरू नहीं हुआ. फिर भी जनता ने उनपर विश्वास किया है.