मध्य प्रदेश उपचुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना.
मध्य प्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh By Election)में भाजपा को 21 सीटों पर जीत या फिर बढ़त मिलती दिख रही है. जबकि कांग्रेस ने छह और बसपा ने एक पर बढ़त बना रखी है. भाजपा पर दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने बड़ा आरोप लगाया है.
दिग्विजय सिंह ने कही ये बात
मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मैंने आपसे सुबह कहा था कि चुनाव लोकतंत्र और नोटतंत्र के बीच है. जनता और प्रशासन के बीच है. नोटतंत्र जीत गया, लोकतंत्र हार गया है.
मैंने आपसे सुबह कहा था कि चुनाव लोकतंत्र और नोटतंत्र के बीच है। जनता और प्रशासन के बीच है। नोटतंत्र जीत गया, लोकतंत्र हार गया : मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह pic.twitter.com/T1SfNT3tZN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
भाजपा में जश्न
मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे अभी आए नहीं हैं, लेकिन रुझान देखकर ही बीजेपी ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. चुनाव नतीजों पर नजर रखे सीएम शिवराज सिंह चौहान पार्टी नेताओं के साथ प्रसन्न नज़र आए. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और बाकी साथियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया. यही नहीं, भोपाल में बीजेपी दफ्तर में तो जश्न शुरू हो गया है. पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े लेकर पहुंचे तो प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी इस जश्न में शामिल हो गए. उन्होंने पहले ढोल बजाया और फिर समर्थकों के साथ जमकर नाच कर अपनी खुशी जाहिर की. चुनावी रुझानों के बीच एमपी बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ने भावनात्मक नहीं, राजनीतिक निर्णय लिया. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा बूथ स्तर के कार्यकर्ता के बल पर प्रचंड जीत हासिल कर रही है.