अनूपपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 23481 मतों से आगे चल रहे हैं. तो वहीं नेपानगर में भाजपा उम्मीदवार सुमित्रा देवी कास्डेकर अपने प्रतिद्वंदी रामकिशन पटेल से 22 वे राउंड में 24000 वोट से आगे चल रही हैं. भांडेर में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. 15वें राउंड के बाद भाजपा की
सरोनिया पिछड़ी गई हैं. कांग्रेस के फूलसिंह बरैया 672 वोट से आगे चल रहे हैं.
अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं
वहीं, News18 Hindi की वेबसाइट पर मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजे के अलावा आप 11 राज्यों की 57 सीटों और बिहार की एक लोकसभा सीट पर हुए मतदान के नतीजों से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं.
बता दें कि मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं. ऐसे में ये चुनाव बीजेपी की शिवराज सिंह चौहान सरकार के लिए बेहद अहम हैं. मंगलवार को होने वाली मतगणना पर शिवराज सिंह चौहान की सरकार टिकी है. इस चुनाव में उन्हें कम से कम 9 सीटों पर जीत दर्ज कराना जरूरी है. दरअसल, 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश असेंबली में बीजेपी के 105 विधायक हैं, जबकि यहां पर सरकार बनाने के लिए 116 विधायकों की जरूरत है.