Last Updated:
Bhopal Street Food: मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ रही है. इसी के साथ गर्म दूध, रबड़ी, मोटी मलाई का स्वाद लेने के लिए 33 साल पुरानी दुकान पर रात तक भीड़ जुट रही है. जानें क्यों प्रसिद्ध है राजधानी की ये दुकान.
Bhopal Street Food: ठंड का सीजन आते ही गर्म पदार्थ की बिक्री बढ़ जाती है. ऐसे में राजधानी भोपाल कि इस प्रमुख दुकान पर शाम होते ही गर्म दूध की बिक्री तेज हो जाती है. बड़ी संख्या में यहां लोग अपने परिवार व बच्चों के साथ मलाई वाले गर्म दूध की चुस्की लेने के लिए पहुंचते हैं. शहर में जगह-जगह पर हलवाई की दुकानों पर गरमागरम दूध लोगों को पसंद आ रहा है. केसर बादाम डले हुए दूध की खुशबू दूर से ही आने लगती है और लोग पीने के लिए लालायित होने लगते हैं. सर्दी में बड़ी कढ़ाई पर धीमी आंच में घंटों तक पकने वाला यह दूध शहरवासियों की सेहत बना रहा है.
शहर में खास तौर पर एमपी नगर जोन-2, 6 नंबर, कोलार रोड व चौक बाजार सहित शहर के प्रमुख हलवाई की दुकानों पर शाम होते ही कढ़ाई में दूध गर्म होने लगता है, जो कि रात तक खत्म भी हो जाता है. दूध को कांच के बड़े ग्लास में पीने का स्वाद ही कुछ अलग होता है. लोकल 18 की टीम शहर के 6 नंबर हॉकर्स कॉर्नर के पास स्थित श्री कृष्णा डेरी पर पहुंची, जहां 33 साल से मलाई दूध का स्वाद लोगों को चखाया जा रहा है. दुकान संचालक ने बताया कि यहां शाम होते ही गर्म दूध पीने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग जाती है. यहां आने वाले शख्स सबसे ज्यादा गर्म दूध और रबड़ी के शौकीन हैं, जो गरम दूध को पीते हैं.
सालों से आ रहे लोग
यहां आने वाले कुछ ग्राहकों से हमने बात की. उन्होंने बताया कि वह सालों से श्रीकृष्णा डेरी पर गर्म दूध और राबड़ी का स्वाद लेने के लिए आ रहे हैं. इसमें कुछ ऐसे भी कहां के जो 12 महीने यहां मिलने वाला गर्म दूध पीते हैं. लोगों का मानना है कि यह दूध ताकत देने के साथ ही कई तरह के रोगों से भी हमें बचाता है.
गर्म दूध कई मायने में फायदेमंद
वहीं, एक्सपर्ट का भी कहना है कि दूध जीवनीय शक्ति बढ़ाने वाला, बल-बुद्धिवर्धक एवं सभी धातुओं को पोषित करने वाला रसायन होता है. दूध के नियमित सेवन से ओज बढ़ता है तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास में दूध की भूमिका महत्वपूर्ण है. साथ ही दूध मधुर रस प्रधान वात और पित्त का शमन करने वाला होता है. रात में दूध पीने से पेट की जलन शांत होती है, भोजन का पाचन अच्छा होता है और अच्छी नींद आती है.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें