इंदौर: कोरोना काल के बाद स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के कारण 40 प्रतिशत बढ़ गया पर्यटन, 2500 पर्यटक भीतर तो 10 हजार निहार रहे बाहर से

इंदौर: कोरोना काल के बाद स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के कारण 40 प्रतिशत बढ़ गया पर्यटन, 2500 पर्यटक भीतर तो 10 हजार निहार रहे बाहर से


इंदौर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी।

  • गुजरात टूरिज्म के अफसरों ने इंदौर में ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से की परिचर्चा

लॉकडाउन के बाद पर्यटन उद्योग फिर से सकारात्मकता की ओर बढ़ रहा है। लंबे समय से घरों में रह रहे लोग न केवल अब घरों से निकलने लगे हैं, बल्कि विदेश के बजाय देशभर के स्थानों पर घूमने के लिए पहुंचने लगे हैं। कोरोना काल के बाद के दो महीने में ही सरदार सरोवर बांध पर बने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के कारण गुजरात का पर्यटन उद्योग 40 प्रतिशत तक बढ़ गया है। यह बात टूरिज्म कॉर्पोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड के टूरिस्ट ऑफिसर अजीत कुमार शर्मा ने शहर में बुधवार को ट्रेवल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से परिचर्चा में साझा की।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण नियमानुसार स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए प्रतिदिन 2500 पर्यटकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है और करीब 10 हजार पर्यटक इसे बाहर से ही देखकर लौट रहे हैं। लॉकडाउन के पहले प्रतिदिन यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या 15 से 20 हजार होती थी। सी प्लेन में तीन हजार एडवांस बुकिंग हो चुकी है। गुजरात में पर्यटकों को आमंत्रित करने के लिए इस बार रण उत्सव भी आयोजित हो रहा है, जिसमें आने वाले पर्यटकों को छूट भी दी जाएगी। गुजरात के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंदौर और भोपाल के टूर प्लानर और ट्रैवल एजेंट्स को जोड़ने की बात की जा रही है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया मप्र व छत्तीसगढ़ चैप्टर के चेयरमैन हेमेंद्र सिंह जादौन ने सेमिनार में कहा कि कोरोना के कारण अभी घरेलू पर्यटन पर ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में हमें प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के पर्यटन स्थलों को जानने का मौका मिलेगा। अब मौका है कि हम अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के बजाय स्थानीय पर्यटन पर बल दें।



Source link