उपचुनाव में हार के बाद: मंत्री ऐदल सिंह ने दिया इस्तीफा, कहा- जातिगत समीकरण नहीं समझ सका

उपचुनाव में हार के बाद: मंत्री ऐदल सिंह ने दिया इस्तीफा, कहा- जातिगत समीकरण नहीं समझ सका


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Minister Edal Singh Resigned, Said Could Not Understand Caste Equations

ग्वालियर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कंषाना ने हार की नैतिक जिम्मेदारी ली।

  • मुरैना के सुमावली से कांग्रेस प्रत्याशी ने 10746 वोट से हराया है

उपचुनाव में मुरैना के सुमावली में भाजपा प्रत्याशी रहे ऐदल सिंह कंषाना ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि वो क्षेत्र में जातिगत समीकरण को नहीं समझ पाए। हार के बाद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है। मुरैना के सबसे चर्चित सुमावली विधानसभा से भाजपा से मंत्री ऐदल सिंह कंषाना मैदान में थे। उनके सामने कांग्रेस से अजब सिंह कुशवाहा खड़े थे। चुनाव में ऐदल सिंह को अजब सिंह ने10746 वोटों से हराया। हार के बाद से ही ऐदल सिंह लगातार समीक्षा कर रहे थे। बुधवार शाम उन्होंने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की कॉपी राज्यपाल ओर मुख्यमंत्री को भेजी है। ऐदल सिंह का कहना है कि वो जनता के मिजाज को पढ़ने में चूक गए, पर उनको हार स्वीकार है।



Source link