जमीन तय, शासन को भेजेंगे प्रस्ताव: हथाईखेड़ा में 50 एकड़ में विकसित होगा प्रदेश का पहला स्किल डेवलपमेंट सेंटर

जमीन तय, शासन को भेजेंगे प्रस्ताव: हथाईखेड़ा में 50 एकड़ में विकसित होगा प्रदेश का पहला स्किल डेवलपमेंट सेंटर


  • Hindi News
  • National
  • State’s First Skill Development Center To Be Developed On 50 Acres In Hathikheda

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश का पहला स्किल डेवलपमेंट सेंटर भोपाल के हथाईखेड़ा में बनेगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए 50 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली है। जमीन आवंटन का प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू होने की संभावना है। सेंटर में कौशल विकास विभाग युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए अलग-अलग यूनिट्स का निर्माण, ऑटोमोबाइल, आईटी और ट्रेंड की आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी।

सेंटर के लिए जमीन तलाशने के लिए शासन ने पिछले महीने ही प्रशासन को निर्देश दिए थे। यह जिम्मेदारी गोविंदपुरा एसडीएम को सौंपी गई। उन्होंने कुछ स्थानों पर जमीन चिह्नित की लेकिन अंतिम मुहर हथाईखेड़ा के पास की जमीन पर लगाई गई है। सेंटर के लिए गोविंदपुरा नजूल वृत्त द्वारा अन्य स्थानों पर जो जमीन चिह्नित की गई थी वह 50 एकड़ से कम थी, जबकि इसके लिए न्यूनतम 50 एकड़ जमीन की मांग निगम सीमा के पास की गई थी।

स्किल डेवलपमेंट के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसे आरक्षित करने की कार्रवाई चल रही है । आवंटन का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
मनोज श्रीवास्तव, तहसीलदार ,गोविंदपुरा



Source link