इंदौर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दुकान संचालक की नजर मोबाइल पर देख बदमाश मोबाइल लेकर भाग निकला।
द्वारकापुरी थाने के पास हवा बंगला मेन रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में ग्राहक बनकर आया बदमाश दुकानदार से मोबाइल लूटकर भाग गया। उसका हुलिया सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
दुकान संचालक मुकेश उर्फ बबलू जैन ने बताया कि वह सुबह दुकान में बैठे थे, तभी मोबाइल खरीदने के बहाने युवक आया। उसने मोबाइल दिखाने को कहा। मैंने उसे मोबाइल दिखाया। फिर उसने बातों में उलझा लिया। मौका देखकर उसने बाहर की तरफ दौड़ लगा दी। कुछ दूर पर उसने एक्टिवा खड़ी कर रखी थी। वह एक्टिवा लेकर भाग गया। मोबाइल की कीमत 23 हजार रुपए है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने आसपास के दुकानदारों को हिदायत दी कि वे ऐसे ग्राहक का ध्यान रखें।