रोहित शर्मा दिवाली के बाद एनसीए एकेडमी जा सकते हैं (फाइल फोटो )
आईपीएल (IPL 2020) खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया (Team India) दुबई से सीधे सिडनी के लिए उड़ान भरेगी. टीम ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी
- News18Hindi
- Last Updated:
November 11, 2020, 1:49 PM IST
वहीं विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, कुलदीप यादव आईपीएल में जल्द ही सफर खत्म होने के बाद टीम इंडिया के बायो बबल में चले गए. मगर अब खबर आ रही है कि रोहित शर्मा आईपीएल खत्म होने के बाद दुबई से सीधे मुंबई लौटेंगे और वह टीम इंडिया के साथ सिडनी रवाना नहीं होंगे. दरअसल टीम इंडिया दुबई से ही एक दो दिन में सिडनी के लिए उड़ान भरेगी.

दरअसल रोहित भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज 17 दिसंबर से शुरू होगी. ऐसी खबरें आ रही हैं कि रोहित नेशनल क्रिकेट एकेडमी जाएंगे और वहां पर रिहैब पूरा करेंगे. दरअसल आईपीएल के दौरान रोहित को चोट लग गई थी और वह मुंबई के लिए चार लीग मैच भी नहीं खेल पाए थे. उन्होंने आईपीएल के आखिरी लीग से मैदान पर वापसी की थी.यह भी पढ़ें :
रोहित शर्मा को कप्तान न बनाना शर्मनाक और टीम इंडिया का दुर्भाग्य होगा: गौतम गंभीर
Happy B’day Sanju Samson: आईपीएल से टीम इंडिया में आने वाले संजू सैमसन संभाल सकते हैं धोनी की विरासत
एएनआई से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया कि रोहित मुंबई इंडियंस की टीम के साथ वापस भारत आएंगे और उम्मीद की जा रही है कि दिवाली के बाद वह रिहैब पूरा करने एनसीए जाएंगे. इसके बाद ही वह ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे. दरअसल चोट से जूझ रहे अनुबंधित भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह नियम है कि उन्हें एनसीए में रिहैब पूरा करना होता है