उज्जैन।12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर
- कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था
- रात में लघुशंका के लिए गया था, चकमा देकर भाग गया
नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाला आरोपी पुलिस हिरासत से मंगलवार देर रात फरार हो गया। एसपी ने मामले में लापरवाही बरतने पर हेड मोहर्रिर को लाइन अटैच कर दिया है। घटना की जांच एसडीओपी को सौंपी है। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में राघवी पुलिस राजस्थान के झालावाड़ जिले के सादेड का खेड़ा निवासी गोवेर्धन पिता शंकरलाल (23) को मुम्बई से गिरफ्तार कर लाई थी। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। रात करीब 2 बजे गोवर्धन को लघुशंका के लिए लॉकअप से बाहर निकाला गया था। जहां से वह मौका पाकर भाग गया। इसकी खबर लगते ही हड़कंप मच गया। एसपी ने बताया कि लापरवाही बरतने पर हेड मोहर्रिर गोकुल सिंह को लाइन अटैच कर जांच एसडीओपी महिदपुर को दी गई है।