Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रैसलपुर और ब्यावरा में साेमवार काे जनपद पंचायत अध्यक्ष संगीता सोलंकी ने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणाें की समस्याएं सुनी। इसमें आवासीय पट्टे, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास बनवाने के आवेदन मिले।
आवेदन पर कार्रवार्ई करने के लिए सचिव को निर्देशित किया। कई आवेदकाें की समस्याओं का माैके पर निराकरण हुअ। जनपद अध्यक्ष द्वारा हर हफ्ते में सोमवार को गुरुवार को दो पंचायतों में जनता दरबार लगाया जाएगा। आगामी गुरुवार को जनता दरबार ग्राम रायपुर एवं जासलपुर में लगाया जाएगा।
इस कार्यक्रम नरेंद्र सिंह सोलंकी, सरपंच पार्वती चौधरी, सचिव सतीश राजपूत, किरण चौरे पटवारी हितेश पटेल, वैभव सिंह सोलंकी, अन्य अधिकारियों एवं ग्राम के वरिष्ठजन की उपस्थित रहे।