लहार5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
लहार में आयोजित बैठक में मौजूद अफसर ।
- मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के लिए अफसरों की बैठक
नगर परिषद लहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य हेतु प्राधिकृत अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस बैठक में प्रमुख बीएमटी श्री सैयद ने बताया गया कि नगर परिषद के सभी मतदान केंद्रों पर अधिकृत प्राधिकृत अधिकारी आगामी दिनांक 21 नवंबर से 28 नवंबर 2020 तक बैठकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। जिसमें नवीन मतदाता सूची के परीक्षण का कार्य भी होगा। इसके तहत सूची में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं हटाने व मतदाताओं शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा।