दतियाएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
जीत की आशा… समर्थकों का लगा रहा तांता। मतगणना स्थल के बाहर खड़े प्रत्याशी समर्थक और तैनात पुलिस जवान।
- अंतिम राउंड में भाजपा प्रत्याशी रक्षा सिरौनिया की जीत सुनिश्चित होने पर समर्थकों में खुशी की लहर
मंगलवार को भांडेर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम बहुत ही आश्चर्यजनक रहे। आखरी राउंड तक भाजपा और कांग्रेस में से कोई भी यह सुनिश्चित नहीं कर पा रहा था कि वह जीत रहा है या हार रहा है। दोनों दलों के प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर आखिरी राउंड तक जिज्ञासा बनी रही। अंतिम राउंड में भाजपा प्रत्याशी रक्षा सिरौनिया की जीत सुनिश्चित होने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतगणना कक्ष से लेकर बाहर तक जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे।
जहां अपनी जीत से भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक के चेहरों पर खुशी का माहौल था वहीं कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया का चेहरा मायूस हो गया। दूसरी तरफ सुबह 8:00 बजे से मतगणना स्थल पर पहुंचे लोग चुनाव परिणाम जानने के साथ ही बाहर लगे चाय नाश्ते के स्टाॅल पर अपने-अपने हिसाब से जीत हार का गणित लगाते हुए देखे गए। मतगणना स्थल पर सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस का सख्त पहरा था। अंदर जाने के लिए तीन चेकिंग पॉइंट से गुजरना पड़ा।
जीत की खुशी… भाजपा की जीत के बाद उनाव में बांटी मिठाई

उनाव में जीत की खुशी में मिठाई वितरित करते भाजपाई।
जीत का उत्साह… घर पहुंचने के बाद रक्षा और संतराम का किया सम्मान

जीतने के बाद रक्षा संतराम सिरौनिया का हुआ स्वागत
हार का गम… मायूस फूल सिंह बरैया ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा

चुनाव हारने के बाद मतगणना कक्ष अपने एजेंटों के साथ मायूस अवस्था में बैठे कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया