इंदौर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
- जीत के बाद सिलावट- साधु-शैतान में फर्क दिखा दिया लोगों ने
(दिनेश जोशी). भारी वोटों से चुनाव जीते तुलसी सिलावट ने भास्कर से चर्चा में कहा कि इतना अभूतपूर्व प्यार मिला है, जो पूरी उम्र नहीं भूल पाऊंगा। यह कर्ज मैं भरपूर विकास कर चुकाऊंगा। लोगों ने साधु और शैतान में फर्क दिखा दिया।
इस बड़ी जीत के पांच मुख्य आधार क्या मानते हैं?
– जनता का 40 साल का अटूट विश्वास। मुख्यमंत्री, प्रदेश नेतृत्व, सिंधिया और स्थानीय भाजपा संगठन का पूरा सहयोग इसमें अहम रहा। एक-एक कार्यकर्ता ने दिन-रात मेहनत की।
जीतने के बाद सांवेर के लिए क्या प्राथमिकता होगी?
– हर घर और हर खेत तक नर्मदा का पानी पहुंचाएंगे। सरकारी अस्पताल का विस्तार करेंगे। सड़कों के प्रोजेक्ट अगले तीन साल में पूरे कर देंगे।
प्रचार के दौरान कांग्रेस ने कई आरोप लगाए?
– जनता ने दिखा दिया कि कौन साधु है और कौन शैतान। कौन गद्दार था और कौन खुद्दार? जनता ने कांग्रेस के हर फर्जी आरोप और मुद्दों को सिरे से खारिज कर दिया है।
मंत्री के लिए कौन सा विभाग पसंद करेंगे?
– सब संगठन तय करेगा। मैं कार्यकर्ता की तरह काम करता रहूंगा।
इंदौर की राजनीति में क्या भूमिका देखते हैं?
– कार्यकर्ता हूं। संगठन जो कहेगा, उसे स्वीकार करूंगा।