मध्य प्रदेश उपचुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना.
मध्य प्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Assembly) की 28 सीटों पर उपचुनाव (By-Election) के परिणाम के बाद अब नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं. उपचुनाव में कांग्रेस को बुरी हार मिल है. 28 में से 19 सीटें बीजेपी (BJP) ने जीत लिए.
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा- मालवा निमाड़ बुंदेलखंड क्षेत्र में नतीजे हमारे पक्ष में नहीं गए. कांग्रेस जन एक हो कर लड़े कहीं भी गुटबाज़ी की कोई शिकायत नहीं आई. सभी कांग्रेस जनों को धन्यवाद. जिन मतदाताओं ने हमें मत दिए उनके प्रति आभार. भाजपा प्रतिशोधात्मक कार्रवाई कर रही है और भी करेगी. हमें एक हो कर अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ना पड़ेगा. मार्ग कठिन है, संघर्षपूर्ण है, चुनौती पूर्ण है. लेकिन कांग्रेस पार्टी संघर्ष में ही मज़बूती के साथ खड़ी होती है. हमें यह समझना चाहिए हर चुनौती में अवसर भी है.
मप्र में हुए उपचुनाव में नतीजे हमारे पक्ष में नहीं गए उसका विश्लेषण होना चाहिए। ग्वालियर चंबल क्षेत्र में १६ में से ७ हम जीते भांडेर में फूल सिंह बरैया जी केवल १७१ वोट से पीछे रह गए। लोग समझते थे सिंधिया जी के जाने के बाद कॉंग्रेस समाप्त हो जाएगी। पर नई कॉंग्रेस खड़ी हो गई।१/२
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 11, 2020
कांग्रेस को नया स्वरूप देना होगा
दिग्विजय सिंह ने लिखा- कांग्रेस को नया स्वरूप देना होगा. कमलनाथ के नेतृत्व में रही 15 महीनों की सरकार में किसानों के हित में क़र्ज़ माफ़ी बिजली के बिलों में किसानों व आम परिवारों को राहत विधवा तथा वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि जैसे जनहित में लिए गए. निर्णयों को पालन कराने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. मुझे विश्वास है नेहरू गांधी परिवार के नेतृत्व में हम जनता का विश्वास फिर जीतेंगे. भाजपा ‘जन बल’ को दबाने के लिए ‘धन बल’ का भरपूर उपयोग करेगी, लेकिन देश में भाजपा के नेतृत्व में गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ गरीब मज़दूर, किसान व वंचित वर्गों के साथ खड़ा होना पड़ेगा और हम कामयाब होंगे.