रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाने में सफल रहे
गौतम गंभीर(Gautam Gambhir ) ने कहा कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते कि जिस टीम की कप्तानी कर रहे हैं, उसे जिता रहे हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 11, 2020, 1:10 PM IST
क्रिकइंफो से बात करते हुए गंभीर ने कहा कि यदि रोहित को टीम इंडिया का कप्तान नहीं बनाया जाता है तो इससे टीम का नुकसान होगा, रोहित शर्मा का नहीं. गंभीर ने कहा कि एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है, जितनी अच्छी उसकी टीम होती है. इसमें कोई संदेह नहीं है, मगर आखिर एक कप्तान को परखने का क्या पैमाना होता है कि कौन अच्छा है और कौन नहीं.
यह भी पढ़ें :
IPL में होने वाली है एक और टीम की एंट्री, अगले सीजन से पहले होगी बड़ी नीलामी!Happy B’day Sanju Samson: आईपीएल से टीम इंडिया में आने वाले संजू सैमसन संभाल सकते हैं धोनी की विरासत
सबके लिए परखने का पैमाना एक जैसा हो
पूर्व भारतीय दिग्गज ने कहा कि परखने का पैमाना सबके लिए एक समान होना चाहिए. रोहित ने अपनी कप्तानी में टीम को पांच बार खिताब दिलाए हैं. गंभीर ने कहा कि हम एमएस धोनी को सबसे सफल भारतीय कप्तान इसीलिए मानते हैं, क्योंकि उन्होंने देश को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाया. चेन्नई सुपर किंग्स को तीन आईपीएल खिताब दिलाए. रोहित ने 5 बार आईपीएल जीता. अगर आगे उन्हें सफेद बॉल क्रिकेट के लिए टीम की कप्तानी नहीं मिलती है तो यह शर्म की बात होगी, क्योंकि इस ज्यादा वह कुछ नहीं कर सकते कि जिसकी कप्तानी कर रहे हैं, उसे जीत दिला रहे हैं.