जबलपुर19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा की जीत और बिहार चुनाव में एनडीए को मिली बढ़त पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। रानीताल स्थित भाजपा के संभागीय कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ शहर में जगह-जगह आतिशबाजी और मिष्ठान्न वितरण किया गया। इस मौके पर सांसद राकेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये जीत जनता की जीत है, भाजपा के 15 सालों के विकास और कांग्रेस के 15 महीने के गलत निर्णयों पर जनता ने अपना फैसला सुनाया है।
नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कहा कि उपचुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत से कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया है। इस मौके पर विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व मंत्री शरद जैन, अंचल सोनकर, पूर्व महापौर प्रभात साहू, सदानंद गोडबोले, डॉ. जितेन्द्र जामदार, एसके मुद्दीन, राममूर्ति मिश्रा, संदीप जैन, कमलेश अग्रवाल, जय सचदेवा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत पटेल, सोनू बचवानी, शशिकांत सोनी, प्रमोद चोहटेल, श्रीकांत साहू, कैलाश साहू, मुजम्मिल अली, अनिकेत चौरसिया, समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिंधिया समर्थकों ने बाँटीं मिठाइयाँ
उपचुनाव में भाजपा की जीत पर सिंधिया समर्थकों ने मालवीय चौक पर जश्न मनाते हुए मिठाइयाँ बाँटी। इस अवसर पर अरविंद पाठक, गोविंदा जाट, विष्णु कुशवाहा, विराज जाट अन्य मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष की जीत पर एनएसयूआई ने मनाया जश्न
उपचुनाव में आगर विधानसभा सीट से एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को मिली जीत पर शहर के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मालवीय चौक पर जश्न मनाया। इस मौके पर विजय रजक, कौशल यादव, साैरभ गौतम, सुभांशु कनौजिया, अमित मिश्रा, मोहसिन खान व अन्य मौजूद रहे।