- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- 11 Candidates, Except Congress BJP, Forfeited Their Bail, In Fourth, NOTA Got More Than 10 Candidates.
इंदौर29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सुबह 8 बजे सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम खुलीं।
मध्य प्रदेश उपचुनाव में सबसे हाॅट मानी जाने वाली सांवेर सीट के लिए नेहरू स्टेडियम पर मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। करीब साढ़े 12 घंटे बाद जो नतीजे आए वो चौंकाने वाले रहे। यहां कांग्रेस-भाजपा के बीच मानी जा रही कड़ी टक्कर देखने को नहीं मिली। पहले राउंड से ही भाजपा के तुलसी सिलावट कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू पर हावी दिखे। आखिरी आंकड़े ने सिलावट को 53264 मतों से विजयी हो घोषित कर दिया। सिलावट को जहां 129676 मत मिले। वहीं, गुड्डू को 76412 मत प्राप्त हुए।
पूरे वोटिंग के दौरान की सबसे ज्यादा दिलचस्प बात यह रही कि यहां पर 13 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन कांग्रेस और भाजपा को छोड़ 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। पूरे समय बहुजन समाज पार्टी तीसरे नंबर तो नोटा चौथे नंबर पर बना रहा। बीएसपी को जहां 2135 वोट मिले। वहीं, 1984 लोगों ने नोटा को चुना। डाक मत पत्रों में भी नोटा को 9 लोगों ने वोट किया।
इनकी हुई जमानत जब्त
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट मिले |
| विक्रम सिंह गेहलोत | बीएसपी | 2135 |
| शैलेष ठगेले | जनता पार्टी | 191 |
| सुभाष चौहान | प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी | 162 |
| संतोष रत्नाकर | सपाक्स पार्टी | 136 |
| दीपक मठोलिया | निर्दलीय | 155 |
| देवकरण चौहान | निर्दलीय | 257 |
| निर्मल चौहान | निर्दलीय | 141 |
| प्रेमचंद गुड्डू वासीवाल | निर्दलीय | 221 |
| महेन्द्र टिकलिया | निर्दलीय | 210 |
| राजेश मालवीय | निर्दलीय | 318 |
| श्रवण देवड़ा | निर्दलीय | 564 |