वेस्टइंडीज क्रिकेटर्स ने क्वारंटाइन नियम तोड़ा है (फोटो क्रेडिट: विंडीज ट्विटर हैंडल)
होटल के इस सीसीटीवी फुटेज को वेस्टइंडीज क्रिकेट (West Indies Cricket) को भी भेजी गई, जिसने खुद जांच करने और जरूरी होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा.
दरअसल 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटान का नियम तोड़ने के कारण वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों के अभ्यास पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि क्राइस्टचर्च में टीम के होटल के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि खिलाड़ी एक दूसरे से मिल जुल रहे हैं और साथ खाना खा रहे हैं जो क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन है.
विंडीज बोर्ड को भेजे गए फुटेज
वेस्टइंडीज की टीम 14 में से 12 दिन का क्वारंटाइन पूरा कर चुकी है और उसे यह अवधि पूरी होने तक अभ्यास की अनुमति नहीं रहेगी. क्वारंटाइन की अवधि बढाई भी जा सकती है. सीसीटीवी फुटेज वेस्टइंडीज क्रिकेट को भी भेजी गई, जिसने खुद जांच करने और जरूरी होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का वादा किया.यह भी पढ़ें:
IPL 2020: मुंबई इंडियंस की जीत के बाद फैंस ने डिविलियर्स को दी सलाह, कहा-छोड़ दो आरसीबी
IPL Auction: 2021 के लिए इन 5 खिलाड़ियों पर बड़ा दांव खेल सकती हैं टीमें
खिलाड़ियों की दूसरी कोरोना जांच बुधवार को होनी है. इसमें नेगेटिव आने पर ही क्वारंटाइन खत्म किया जाएगा. इसके बाद टीम क्वींसटाउन जायेगी, जहां उसे न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलने हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि उसे इस घटना की जानकारी मिल गई है और मंत्रालय के कदम का वह समर्थन करता है.