109% हुई है जिले में बारिश: पानीदार कुंदा में लापरवाही का रिसाव

109% हुई है जिले में बारिश: पानीदार कुंदा में लापरवाही का रिसाव


खरगोनकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में इस बार अच्छी व देरतक बारिश हुई है। कुल 109% बारिश दर्ज हुई है। नदी-नालों का बहाव अच्छा है। बैराज व तालाबों में भी अच्छी स्थिति है। गर्मी में जलस्तर बेहतर बनाए रखने के लिए इसे सहेजने की जरूरत है। अभी भी कई जगह पर स्टाॅपडैमों के गेट खुले है और पानी बह रहा है। शहरी क्षेत्र में कुंदा नदी के स्टापडेम में 32 बड़े व 8 छोटे गेट हंै। ज्यादातर गेट में से रिसाव हो रहा है। एक सप्ताह पहले कलेक्टर अनुग्रहा पी ने नगरीय व जनपद पंचायत अफसरों को स्टाॅपैेम में गेट लगाने के निर्देश दिए हैं। हकीकत तो यह है कि लापरवाही के कारण पानी तो बह जा रहा है। कारण जिले में कहीं जलसंकट गहराने का भी डर सता रहा है।

जानें, जिले में बारिश
892.8

मिमी इस साल
877.8
मिमी पिछले साल
826.2
मिमी औसत

106 तालाब में से 80% लबालब
जल संसाधन विभाग के अनुसार जिले में 106 सिंचाई तालाब हैं। इनमें से अधिकांश लबालब भरे हुए हैं। आखिरी दौर तक बारिश होने से जलस्रोतों में अच्छा पानी है।



Source link