अब हर रोज 300 लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट कराए जाने का फैसला लिया गया है.
Driving License News: उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट कार्यलयों (RTO) में अब डीएल (DL), डुप्लीकेट आरसी (Duplicate RC), रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (RC), फिटनेस और परमिट से जुड़े तकरीबन 24 सेवाओं के लिए अब आरटीओ (RTO) दफ्तर के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 11, 2020, 11:11 AM IST
ऐसे ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनाएं
बता दें कि आरटीओ के आसपास दलालों की सक्रियता को लेकर अक्सर खबर आती रहती है. परिवहन विभाग से संबंधित सभी सेवाओं के लिए दलालों ने एक रेट फिक्स कर रखा होता है. लर्निंग से लेकर परमानेंट लाइसेंस के उम्मीद से ज्यादा पैसे लिए जाते हैं, लेकिन अब यूपी परिवहन विभाग के सख्त निर्देश के बाद जिला प्रशासन और आरटीओ ने सख्ती शुरू कर दी है.
28 सितंबर 2020 से पूरे राज्य में यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी.
परिवहन विभाग ने शुरू की नई व्यवस्थाएं
उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों ने पिछले कुछ दिनों से खासकर कोरोना काल के बाद से परिवहन विभाग से जुड़ी सभी तरह के सेवाएं ऑनलाइन कर रही है. ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन के अलावा भी कई तरह की सेवाएं ऑनलाइन की जा रही हैं.
आरटीओ ने कही यह बड़ी बात
गाजियाबाद के एआरटीओ विश्वजीत सिंह ने कहते हैं, ‘अब नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से हो इसके लिए शासन की तरफ से आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. शासन की नई व्यवस्था में अब वाहनों के रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी कागजात डीलर के पास ही जमा होंगे. डीलर ही इन कागजातों को आरटीओ गाजियाबाद के पोर्टल पर अपलोड करेंगे. अपलोड किए गए कागजात का ऑनलाइन सत्यापन होने के बाद परिवहन कार्यालय द्वारा उस वाहन के रजिस्ट्रेशन को अप्रूव किया जाएगा और उस वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किया जाएगा.’
दिल्ली-एनसआर के अधिकतर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में जनवरी तक की तारीख नहीं है.
ये भी पढ़ें: Driving License बनवाने वालों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, लिए कई बड़े फैसले
सिंह आगे कहते हैं, नई व्यवस्था के तहत डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, फिटनेस, परमिट और कई तरह के कागजात पाने के लिए लोगों को अब परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके अलावा अब डीलर्स को भी गाडियों के कागजात लेकर आरटीओ नहीं आना है. कागजात भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे. नए डीएल के भी आवेदन के अलावा अन्य औपचारिकता ऑनलाइन ही होगी. आवेदक को सिर्फ केवल टेस्ट देने के लिए स्लॉट बुक कर आरटीओ आना पड़ेगा.’