Happy B’day Sanju Samson: आईपीएल से टीम इंडिया में आने वाले संजू सैमसन संभाल सकते हैं धोनी की विरासत

Happy B’day Sanju Samson: आईपीएल से टीम इंडिया में आने वाले संजू सैमसन संभाल सकते हैं धोनी की विरासत


Happy B’day Sanju Samson: आईपीएल से टीम इंडिया में आने वाले संजू संभाल सकते हैं धोनी की विरासतनई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे संजू सैमसन (Sanju Samson) आज यानी 11 नवंबर को अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक वक्त पर केरल के संजू सैमसन को महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा था, लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत का भारतीय टीम में आगमन हुआ. कुछ वक्त के लिए सैमसन का नाम कहीं दब-सा गया, लेकिन पिछले घरेलू सीजन और आईपीएल 2020 में अपने शानदार परफॉर्मेंस के बाद यह विकेटकीपर-बल्लेबाज एक बार फिर से सुर्खियों में बना हुआ है.

संजू सैमसन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और चपल विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं. घरेलू क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में उनकी परफॉर्मेंस शानदार रही है. संजू तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज हैं. वह बल्लेबाजी क्रम में कहीं भी खेल सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर वनडे और टी-20 टीम में उन्हें चुना गया है. आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया. 2013 में संजू का नाम सुर्खियों में आया, जब उन्होंने जयपुर स्थित टीम के लिए कई बढ़िया पारी खेलीं.

‘बूटा बोमा’ गाने में डेविड वॉर्नर ने ली अल्लू अर्जुन की जगह, पूजा हेगड़े के साथ डांस का शेयर किया VIDEO

चाहे टीम की पारी को जमाना हो या डेथ ओवर में तेजी से रन बनाने, दोनों ही मामले में संजू फिट बैठते हैं. 2014 के अंडर -19 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने तीन अर्द्धशतक लगाए. इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 2015 में उन्होंने टी-20 में डेब्यू किया, लेकिन बाद में चार साल तक उन्हें कोई मौका नहीं मिला. इस समय भारतीय टीम में बल्लेबाजों की भरमार थी, लेकिन अब उनके पास मौका होगा कि वह टीम में अपनी जगह सुनिश्चित कर सकें. आइए संजू सैमसन के जीवन से जुड़े तथ्यों और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैः– संजू सैमसन का जन्म 11 नवंबर 1994 को केरल में हुआ. संजू आईपीएल के इतिहास में अर्द्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं.
– संजू सैसमन अंडर-19 वर्ल्ड कप में 267 रन बनाकर वह सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे.
– 2013 में संजू सैमसन ने आईपीएल ‘एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ का खिताब जीता था.
– जुलाई 2015 में संजू ने जिंबाब्वे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा.
– आईपीएल में राजस्थान रॉयल के लिए खेलते हुए इस स्टार खिलाड़ी ने अबतक दो शतक लगाए हैं.
– 2019 में वह लिस्ट ए क्रिकेट में छठे सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने.

– अपने पहले और दूसरे टी-20 के बीच संजू सैमसन 73 मैचों में नहीं खेले.

IPL में होने वाली है एक और टीम की एंट्री, अगले सीजन से पहले होगी बड़ी नीलामी!

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा. इस दौरे की शुरुआत 27 नवंबर से हो रही है. बेशक संजू को केएल राहुल के बैक अप के लिए चुना गया है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका जरूर मिलेगा. तेज पिचों पर उन्हें मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पेट कमिंस जैसे गेंदबाजों का सामना करना पड़ेगा.





Source link