IPL 2020: मुंबई इंडियंस की जीत के बाद फैंस ने डिविलियर्स को दी सलाह, कहा-छोड़ दो आरसीबी

IPL 2020: मुंबई इंडियंस की जीत के बाद फैंस ने डिविलियर्स को दी सलाह, कहा-छोड़ दो आरसीबी


नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को मात देकर पांचवीं बार आईपीएल (IPL) का खिताब अपने नाम किया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम पांचवीं बार फाइनल में पहुंची थी और एक बार फिर चैंपियन बन गई. मुंबई की इस जीत पर उन्हें हर ओर से बधाई मिल रही हैं.बॉलीवुड एक्टर से लेकर क्रिकेटर्स तक हर कोई उन्हें बधाई देता नजर आया. आरसीबी के स्टार एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) ने भी मुंबई को जीत की शुभकमानाए दी जिसके बाद फैंस ने उन्हें मुंबई से जुड़ने की राय दे दी.

एबी डिविलियर्स ने किया शानदार प्रदर्शन
एबी डिविलियर्स ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मैचों में 454 रन बनाए जिसमें पांच अर्धशतक बनाए थे. हालांकि उनकी टीम फिर भी खिताब जीतने में नाकाम रही थी. आरसीबी अब तक एक भी बार खिताब नहीं जीत पाई है. ऐसे में फैंस ने डिविलियर्स को सलाह दी कि वह आरसीबी का साथ छोड़कर मुंबई में शामिल हो जाएं शायद तब वह एक चैंपियन टीम का हिस्सा बन पाएं.

मुंबई इंडियंस के टीम को मिला सभी खिलाड़ियों का साथ
मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग में पांचवीं बार खिताब जीतने का श्रेय टीम प्रयास को दिया और कहा कि एक महीने पहले आकर यूएई की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने का भी टीम को फायदा मिला.

मुंबई ने मंगलवार को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर अपने खिताब का भी बचाव किया. वह आईपीएल की सबसे सफल टीम भी बन गयी है और इसलिए पोलार्ड ने उसे विश्व की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम बताया. पोलार्ड ने कहा, ‘यह बहुत अच्छा अहसास है कि मैं पिछले 11 वर्षों से इस टीम से जुड़ा हूं और यह पांचवीं ट्रॉफी है. मुंबई के पास जितनी ट्राफी हैं, जैसा कौशल है, आप यह कह सकते हो कि मुंबई सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम है.’





Source link