Pakistan Vs New Zealand: शोएब मलिक, मोहम्मद आमिर, असद शफीक पाकिस्तानी टीम से बाहर

Pakistan Vs New Zealand: शोएब मलिक, मोहम्मद आमिर, असद शफीक पाकिस्तानी टीम से बाहर


नई दिल्ली. दिसंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तानी सेलेक्टरों ने दौरे के लिए 35 सदस्यीय टीम चुनी है जिसमें तीन दिग्गजों को जगह नहीं मिली है. पाकिस्तान ने अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक  (Shoaib Malik) को टीम से बाहर रखा. तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को भी स्क्वाड में मौका नहीं मिला है. वहीं 12 टेस्ट शतक ठोकने वाले असद शफीक भी टीम का हिस्सा नहीं हैं.

मोहम्मद रिजवान बने उपकप्तान
पाकिस्तान को न्यूजीलैंड में 3 टी20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. पाकिस्तान ने बाबर आजम को टेस्ट कप्तान भी बना दिया है और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को उपकप्तानी सौंपी गई है.

जानिए क्यों बाहर हुए मलिक, आमिर और शफीकपाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर मिस्बाह उल हक ने बताया कि शफीक, मोहम्मद आमिर और शोएब मलिक को इसलिए टीम से बाहर रखा गया है क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहता है. तेज गेंदबाज अमाद बट्ट, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज दानिश अजीज और इमरान बट्ट को टीम में मौका मिला है. विकेटकीपर रोहेल नजीर को भी टीम में जगह मिली है.

पाकिस्तान की 35 सदस्यीय टीम- आबिद अली, अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमां, इमाम उल हक, शान मसूद, जेशान मलिक, बाबर आजम, अजहर अली, दानिश अजीज, फवाद आलम, हैदर अली, नसीम शाह, हारिस सोहेल, हुसैन तलात, इफ्तिखार अहमद, इमरान बट्ट, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, रोहेल नजीर, सरफराज अहमद, इमाद वसीम, वहाब रियाज, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान कादिर, यासिर शाह, जफर गोहार, अमाद बट्ट, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद मूसा और सोहेल खान.

IPL 2020: दूसरे खिलाड़ियों को पत्नी के साथ खड़े देख KKR के इस बल्लेबाज पर आया फैंस को तरस!

पाकिस्तान के न्यूजीलैंड दौरे का कार्यक्रम

बता दें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से होगा. पहला टेस्ट माउंट माउंगनुई में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मैच हैगले ओवल क्राइस्टचर्च में 3 जनवरी को होगा. टेस्ट सीरीज से पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी. 18 दिसंबर को ऑकलैंड, 20 दिसंबर को हैमिल्टन और 22 दिसंबर को नेपियर में टी20 मैच खेले जाएंगे.





Source link