इंदौर: पत्नी से विवाद में साले ने 2 दिन पहले पिटाई की, परिजन गमी में गए, लौटे तो युवक घर में मृत मिला

इंदौर: पत्नी से विवाद में साले ने 2 दिन पहले पिटाई की, परिजन गमी में गए, लौटे तो युवक घर में मृत मिला


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंचम की फेल में 32 साल का युवक घर में मृत मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजन का कहना है 2 दिन पहले उसके साले ने उसे पीट दिया था। हो सकता है मारपीट या फिर अधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई हो। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

तुकोगंज पुलिस के अनुसार मृतक सीताराम पिता हृदेश जोनवाल निवासी पंचम की फेल है। वह 2 महीने से रुक्मिणी मोटर में काम कर रहा था। भाई रोहित ने बताया सीताराम का पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। इसके चलते उसके साले और साले के दोस्त ने उससे मारपीट की थी और धमकाया भी था।

सीताराम का ससुराल भी पंचम की फेल में ही है। मारपीट के अगले दिन परिवार में गमी होने पर परिजन वहां चले गए। सीताराम को भी साथ चलने को कहा तो उसने अगले दिन आने का बोला। जब दूसरे दिन भी वह नहीं पहुंचा तो उसे परिजन ने घर जाकर देखा, जहां वह मृत मिला। पुलिस का कहना है उसके सीने व सिर पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत का सही कारण पता चलेगा।



Source link