एबी डिविलियर्स ने बताया है कि कौन आईपीएल 2020 की बेस्ट टीम है.
मुंबई इंडियंस की इस जीत पर उन्हें जमकर बधाइयां मिलीं. इसी के साथ कई दिग्गजों ने इस टीम और इसके खिलाड़ियों की खूब तारीफ की. इस बीच एबी डिविलियर्स ने बताया कि आईपीएल 2020 की बेस्ट टीम कौन सी रही है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 12, 2020, 8:19 AM IST
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के स्टार क्रिकेटर एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने ट्वीट कर मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2020 की बेस्ट टीम बताया है. इंडियन प्रीमियर लीग के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से आईपीएल 2020 के विनर के ऐलान के ट्वीट पर जवाब देते हुए डिविलियर्स ने यह कहा.
IND vs AUS: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम का ऐलान, इन नए चेहरों को मिला मौका
एबी डिविलियर्स ने मुंबई इंडियंस को जीत की बधाई देते हुए लिखा, ”शाबास मुंबई इंडियंस! बिना किसी शक के इस साल की बेस्ट टीम.” मुंबई पहली बार 2013 में चैंपियन बना था. इसके बाद उसने 2015, 2017 और 2019 में भी खिताब जीता. इस तरह से यह पहला अवसर है जबकि वह अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहा. इससे पहले केवल चेन्नई सुपरकिंग्स (2010 और 2011) ऐसा करने में सफल रहा था. मुंबई दो बार चैंपियंस लीग का चैंपियन भी रहा है.
Well done @mipaltan ! Without a doubt the best team this year. https://t.co/j9N2ns3Ozs
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) November 10, 2020
बता दें कि मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने पहली बार फाइनल खेलने वाली दिल्ली को कम स्कोर पर रोक दिया, फिर इसके बाद रोहित ने आतिशी बल्लेबाजी कर मुकाबला एकतरफा कर दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने मुंबई को 157 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे मुंबई ने 8 गेंद पहले ही आसानी से हासिल कर लिया.