IND A vs PAK A: भारत-पाक मैच में बवाल, अंपायर के इस फैसले पर आगबबूला हुए जितेश और 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, जानें पूरा मामला

IND A vs PAK A: भारत-पाक मैच में बवाल, अंपायर के इस फैसले पर आगबबूला हुए जितेश और 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, जानें पूरा मामला


IND A vs PAK A: रविवार, 16 नवंबर का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छा नहीं रहा. पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए टेस्ट में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और उसके बाद एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में पाकिस्तान ए ने इंडिया ए को 8 विकेट से पटखनी दी.

दोहा के वेस्ट एंड पार्क अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसे पाकिस्तान ए ने सिर्फ दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर ली. मैच के दौरान अंपायर के एक फैसले पर जमकर ड्रामा हुआ. इंडियन टीम के कप्तान जितेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी सहित सभी खिलाड़ी काफी गुस्से में दिखे और अंपायर से बहस भी की. आइए जानते हैं, आखिर पूरा मामला क्या है?

IND A vs PAK A: भारत-पाक मैच में बवाल

ये घटना पाकिस्तान की बैटिंग पारी के 10वें ओवर में हुई, जब स्पिनर सुयश शर्मा की गेंद पर पाकिस्तानी बल्लेबाज सदाकत ने हवाई शॉट खेला और बाउंड्री लाइन पर नेहाल वढेरा ने शानदार कैच लपका. एक समय लगा कि गेंद आसानी से छक्के के लिए चली जाएगी, लेकिन वढेरा ने अद्भुत तरीके से बॉल को पकड़ा, फिर उसे उछाल कर बाउंड्री लाइन के बाहर गए और फिर बैलेंस बनाकर गेंद को पकड़ लिया. टीम इंडिया के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर उन्हें यकीन नहीं हुआ. 

Add Zee News as a Preferred Source


अंपायर पर आगबबूला हुए भारतीय खिलाड़ी 

ऑन फील्ड अंपायर ने कैच को चेक करने के लिए इसे थर्ड अंपायर को रेफर किया. रीप्ले में साफ दिखा कि कैच सही तरीके से पकड़ा गया था. नेहाल ने गेंद को सीमा रेखा पार करने से पहले ही छोड़ दिया था। ज़्यादातर लोगों को उम्मीद थी कि थर्ड अंपायर आउट का इशारा करेंगे. यहां तक कि पाकिस्तानी बल्लेबाज भी मैदान छोड़कर डगआउट जा चुके थे. हालांकि, थर्ड अंपायर मोर्शेद अली खान ने बल्लेबाज को नॉट-आउट करार दिया, जिसे देखकर ना सिर्फ खिलाड़ी बल्कि स्टेडियम में मौजूद फैंस भी हैरान हो गए. 

थर्ड अंपायर के इस फैसले पर भारतीय खिलाड़ियों ने नाराजगी व्यक्त की. कुछ देर तक खेल रुका रहा. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें देख सकते हैं कि कप्तान जितेश शर्मा, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी सहित बाकी खिलाड़ी अंपायर पर गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर की कोचिंग पर उठे सवाल, सौरव गांगुली बोले- शमी को टीम में दो मौका

 





Source link