- Hindi News
- Local
- Mp
- Higher Education Minister Mohan Yadav Announced Recruitment To One Thousand Posts; Colleges Opening In Street Will Be Banned
भोपाल11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग जल्द ही एक हजार पदों पर भर्ती करने जा रहा है। -प्रतीकात्मक फोटो
- दीपावली के बाद फिर से छात्रों को एडमिशन लिए जाने का मौका दिया जाएगा
- प्रभारी प्रचार्य को पढ़ाई के कार्य से मुक्त कर अथिति विद्वान रखे जाएंगे
- 50 सहायक प्रध्यापक को पद उन्नति कर सह प्रध्यापक बनाए जाएंगे
उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षा के सुधार के लिए अब जल्द ही करीब एक हजार पदों पर भर्ती करने जा रही है, जबकि शेष पद पदोन्नति कर भरे जाएंगे। इसकी घोषणा गुरुवार को उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने की। उन्होंने कहा कि हम शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए काम कर रहे हैं। सभी छात्रों को एडमिशन मिले और उन्हें शिक्षा के साथ प्रोफेशनल शिक्षा मिले इसके प्रयास किए जाने लगे हैं।
200 कॉलेज होंगे आर्दश
सरकार जल्द ही 517 कॉलेजों में 200 कॉलेज को सर्व सुविधा करने जा रही है। इसमें छात्रों को सभी तरह की सुविधाएं एक ही कॉलेज में मिलने लगेगी। प्रभारी प्राचार्य को पढ़ाई की जिम्मेदारी से मुक्त कर अतिथि विद्वान को रखने पर विचार किया जा रहा है। एक महाविद्यालय में तीन प्राचार्य की ट्रेनिंग होगी।
सहायक प्राध्यापक पदोन्नत होंगे
सरकार प्रदेश के 550 सहायक प्राध्यापक को पदोन्नत कर सह प्राध्यापक बनाने जा रहे है। प्राध्यापकों की पेंशन का सरलीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही जनभागीदारी समिति का भी जल्द ही गठन किया जाएगा। कोरोना काल में कॉलेजों में ठीक समय मे परीक्षा हो इसके लिए रणनीति बनाई गई है।
मानसिक तनाव दूर करने काउंसलिंग की जाएगी
कोरोना के कारण छात्रों में डिप्रेशन बढ़ रहा है। उनके इस तनाव को करने के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसमें छात्र पढ़ाई से लेकर अन्य तरह से तनाव आने वाले कारणों की जानकार ली जाएगी, ताकि छात्र को उससे बाहर निकाला जा सके।
गली-मोहल्ले में खुलने वाले कॉलेजों पर नकेल कसेगी
गली-मोहल्ले में खोले जा रहे कॉलेज पर विभाग लगाम लगाएगी। मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा के स्तर को बेहतर करने और छात्रों को सुविधाएं बढ़ाने पर है। प्रदेश प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में हेल्प डेस्क का गठन किया जाएगा। कॉलेजों मं रोजगार प्रशिक्षण और वोकल फॉर लोकल के लिए काउंसलिंग अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कैबिनेट के निर्णय के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग में रिक्त पदों के आधार पर 5% भर्ती की कार्यवाही जल्द पूरी की जाएगी। शिक्षा विभाग शिक्षक अभिभावक योजना के माध्यम से प्रत्येक शिक्षक द्वारा अपने आवंटित विद्यार्थियों से नियमित संवाद करेगे।
दीपावली के बाद छात्रों को एडमिशन का एक और मौका मिलेगा
मंत्री यादव ने बताया कि एडमिशन के 5 चरण पूर्ण किए जा चुके हैं। एक चरण दीपाली के बाद और करेंगे, ताकि बचे हुए बच्चों को भी एडमिशन मिल जाए। कोरोना के चलते परीक्षा का विकल्प निकाला जाएगा, ताकि बच्चों का नुकसान न हो। इसके लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।