17 साल बाद आई याद: महिला पहुंची थाना बोली 17 साल पहले पति खो गया है

17 साल बाद आई याद: महिला पहुंची थाना बोली 17 साल पहले पति खो गया है


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

GWALIOR6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर। एक महिला गुरुवार सुबह ग्वालियर के मुरार थाना पहुंची है। महिला का कहना है कि 17 साल पहले उसका पति कहीं खो गया है। 17 साल बाद गुमशुदगी की बात सुनकर पुलिस अफसर अपनी सीट से खड़े हो गए। एक बार को लगा महिला गलती से 17 साल बोल गई है। पर जब वापस पूछा तो भी 17 साल ही कहा तो पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले को समझा। महिला का कहना था कि 2003 में उनके पति गायब हुए थे, लेकिन वो पहले भी गायब होते रहे हैं इसलिए थाना नहीं आई। 2016 में जनसुनवाई में आवेदन दिया था। उसे ही कार्यवाही होना मानकर बैठी थी। पुलिस ने पूरे मामले को समझने के बाद इस मामले में गुमशुदगी दर्ज की है।

उपनगर मुरार निवासी 50 वर्षीय सरला देवी नरवरिया ने अपने बेटे राहुल के साथ पहुंचकर मुरार थाना में सूचना दी है कि 10 मार्च 2003 को उसके पति 55 वर्षीय जयसिंह नरवरिया घर से बिना कुछ कहे निकल गए। इसके बाद वो लौटकर नहीं आये। पहले लगा कि आ जाएंगे क्यों कि इससे पहले भी वो कई बार इस तरह से जाकर लौट आये थे। पर इस बार दिन और फिर साल गुजरते चले गए। अब जब सारी उम्मीद खत्म हो गई है और सभी जगह उनको तलाश कर लिया है और वो नहीं मिले तो पुलिस के पास आये है। 17 साल पुराना मामला होने पर पुलिस भी काफी आश्चर्य चकित है। पुलिस ने बिना देर किए गुम इंसान की कायमी कर ली है।

जनसुनवाई में आवेदन को समझ रहीं थी गुमशुदगी

महिला के बेटे राहुल ने बताया कि मां ने 2016 में जनसुनवाई में शिकायत की थी। इसी आवेदन को वो गुमशुदगी की कार्यवाही समझ रहीं थी।

जमीन का नामांतरण नहीं हो पा रहा है

असल कारण ये है कि जयसिंह के नाम पर गांव में जमीन है। उसके 3 बेटियां एक बेटा है। अभी वो लापता है। जमीन का नामांतरण उनके बेटे के नाम होना है। अब राजस्व विभाग में जयसिंह के बिना ये काम नही हो पा रहा है । इसलिए इनको थाना आना पड़ा।



Source link