मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने के बाद रोहित शर्मा का गजब ट्वीट (Mumbai Indians Twitter)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता. चैंपियन बनने के बाद रोहित शर्मा ने गुरुवार को गजब ट्वीट किया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 12, 2020, 4:15 PM IST
चैंपियन बनने के बाद रोहित शर्मा का गजब ट्वीट
इंडियन प्रीमियर लीग जीतने के बाद रोहित शर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स का एक पुराना ऐड ट्वीट किया जिसमें ये दिखाया गया है कि रोहित शर्मा हमेशा ऑड साल में ही आईपीएल जीतते हैं. लेकिन इस बार रोहित शर्मा ने इस रिकॉर्ड को ही तोड़ दिया. रोहित शर्मा पहली बार ईवन ईयर में आईपीएल जीते. बस इसी ऐड को रोहित शर्मा ने ट्वीट किया और लिखा- बोला था आपको मामू इनकी गणित वीक है.
We indeed went even this season. Bola tha aapko mamu inki ganit weak hai 😁😁 @mipaltan @StarSportsIndia https://t.co/W81Cp0U29m
— Rohit Sharma (@ImRo45) November 12, 2020
आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा
बता दें रोहित शर्मा आईपीएल को सबसे ज्यादा 6 बार जीतने वाले खिलाड़ी हैं. मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने से पहले वो डेक्कन चार्जर्स के साथ साल 2009 में भी आईपीएल विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं. इसके बाद रोहित शर्मा को मुंबई की कमान सौंपी गई और टीम की किस्मत ही बदल गई. रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इस बार 2020 में भी मुंबई सभी विरोधियों पर भारी पड़ी.
रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाने की मांग
मुंबई इंडियंस के पांचवीं बार चैंपियन बनने के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा को भारतीय वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाने की मांग की. गौतम गंभीर ने तो यहां तक कह दिया कि रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान ना बनना टीम इंडिया का ही दुर्भाग्य है. वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने रोहित शर्मा को टी20 में विराट कोहली से काफी तेज कप्तान बताया.