Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए मंच सज चुका है. टीम इंडिया मेगा टूर्नामेंट से पहले खूब पसीना बहा रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया की प्रैक्टिस की पहली झलक भी सभी के सामने रख दी. टीम के प्लेयर्स ने बताया कि टूर्नामेंट से पहले माहौल शानदार है. साथ ही गंभीर ने गुरुमंत्र भी दिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत कई खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के नए माहौल की बात की. टीम इंडिया का यंगिस्तान एशिया कप में अपनी छाप छोड़ने को बेताब है.
9 सितंबर से होगा आगाज
एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होगा. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इसके बाद टीम इंडिया की टक्कर पाकिस्तान की टीम से है जो एशिया कप में होमवर्क के साथ उतरेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज करने के लिए बेताब नजर आ रही है. बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में टीम के सभी प्लेयर्स उत्साहित दिखे.
क्या बोले गिल और अर्शदीप?
शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह काफी उत्साहित दिखे. उपकप्तान गिल ने कहा, ‘मैं काफी उत्साहित हूं. मुझे लगता है यह काफी अच्छा ग्रुप है.’ अर्शदीप ने कहा, ‘बड़ा मजेदार माहौल है, हंसी-मजाक चल रहा है पहला दिन है कुछ ट्वीट करेंगे, पहले मैच तक पूरा माहौल बन जाएगा.’ बुमराह ने भी माहौल के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं लंबे समय के बाद टी20 ग्रुप के साथ हूं. यहां माहौल काफी अच्छा है. युवा एनर्जी और युवा लोग टीम में हैं आगे कुछ खास होने वाला है.’
ये भी पढे़ं.. डेब्यू का अमर रिकॉर्ड… तिहरे शतक से 13 रन से चूका था ये बल्लेबाज, 7 घंटे तबाही मचाने वाला कौन था ये बेताज बादशाह?
गंभीर ने दिया गुरुमंत्र
इन प्लेयर्स अलावा हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘मैंने अपने बेटे के साथ काफी समय बिताया. मैंने पहले ही अपने गेम की ट्रेनिंग स्टार्ट कर दी थी. यहां काफी शानदार लोग और बेहतरीन टैलेंट है.’ शिवम दुबे ने कहा, ‘काफी मजा आया. आज आते ही लगा कि हम वापस आ चुके हैं. कोच ने सभी को एक बात कही, जब भी आप देश के लिए खेलते हैं तो आपके पास कुछ नया करने का मौका होता है. तो उसमें अच्छा सीखा है और ट्रेनिंग किया है. अच्छा क्रिकेटर बनने की कोशिश जारी है.’