जबलपुर में शराब तस्करी: लोडिंग वाहन में गन्ने के नीचे छिपा रखी थी 40 पेटी, पुलिस ने रोका तो बोले – पूजन के लिए ले जा रहे हैं गन्ना

जबलपुर में शराब तस्करी: लोडिंग वाहन में गन्ने के नीचे छिपा रखी थी 40 पेटी, पुलिस ने रोका तो बोले – पूजन के लिए ले जा रहे हैं गन्ना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • 40 Boxes Of Liquor Were Hidden Under Sugarcane In The Loading Vehicle, If The Police Stopped, They Are Taking Sugarcane For Worship

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरगी पुलिस द्वारा जब्त शराब की 40 पेटी

  • बरगी पुलिस ने गुरुवार देर रात तिन्सी के पास लोडिंग वाहन चालक सहित तीन तस्करों को दबोचा
  • गोरखपुर में भी कार से 20 पेटी शराब जब्त

जिले की बरगी और गोरखपुर पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश देकर 60 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की। बरगी पुलिस ने गुरुवार देर रात दो बजे तिन्सी के पास गन्ना लोड वाहन की तलाशी में 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की। मौके पर चालक सहित तीन लोगों को दबोचा। वहीं, दूसरी कार्रवाई गोरखपुर पुलिस ने नया गांव तिराहे के पास की। यहां कार से 20 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई। मौके से एक आरोपी को पकड़ा गया। दूसरा जंगल के रास्ते भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहन भी जब्त कर लिए।

बरगी पुलिस द्वारा जब्त इसी लोडिंग वाहन में तस्कर ला रहे थे शराब

बरगी पुलिस द्वारा जब्त इसी लोडिंग वाहन में तस्कर ला रहे थे शराब

बरगी टीआई शिवराज सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रमनपुर की ओर से शहर आ रहे लोडिंग वाहन एमपी 20 एलए 2375 को एनएच-7 तिन्सी फाटक के पास रोका गया। पुलिस को देख चालक वाहन मोड़ने लगा। वाहन चालक के अलावा पीछे दो लोग और बैठे थे। चालक ने बताया कि वह पूजन में उपयोग वाला गन्ना बेचने जबलपुर जा रहा है। पुलिस ने संदेह के आधार पर तलाशी ली, तो गन्ने के नीचे 40 पेटियों में रखी अंग्रेजी शराब मिली।

2200 रुपए की दर से खरीदी थी प्रति पेटी
आरोपी वाहन चालक फूटाताल बढ़ई मोहल्ला निवासी जयकुमार गुप्ता, पीछे बैठे गलगला मंदिर के पास बेलबाग नवासी सुजल खनाटिया और नर्मदा नगर गोहलपुर निवासी राजा श्रीवास हैं। तीनों ने नरसिंहपुर के गोटेगांव से 2200 रुपए पेटी की दर से उक्त अंग्रेजी शराब खरीदा था। 20 पेटी चालक ने और दोनों ने 10-10 पेटी शराब खरीदी थी। वे धूमा होते हुए जबलपुर आ रहे थे।

गोरखपुर पुलिस द्वारा जब्त शराब।

गोरखपुर पुलिस द्वारा जब्त शराब।

कार से 20 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त
इधर, गोरखपुर पुलिस ने शुक्रवार को जलपरी नया गांव तिराहा के पास रोड किनारे खड़ी कार एमपी 20 टीए 2027 को चेक किया। टीआई सारिका पांडे के मुताबिक कार से दो युवक निकल कर भागने लगे। एक जंगल के रास्ते भाग निकला। वहीं, युवा भवन निवासी गुलशन झारिया को पुलिस ने दबोच लिया। भागने वाले का नाम वाठी नगर गुप्तेश्वर निवासी कुक्कू जायसवाल बताया गया। वाहन की तलाशी में डिक्की और बीच की सीट में 20 पेटी शराब जब्त किया।



Source link