Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जावरा2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार नगर में भ्रमण कर मिष्ठान भंडार पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की चैकिंग कर रहा है। इसके तहत 8 से 10 दुकानों से सैंपल कलेक्ट हो चुके हैं। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल यहां पहुंचीं। रेलवे फाटक चौराहा स्थित आदर्श होटल पहुंचकर दुकान से मावे के पेड़े का नमूना लिया। उसे सील कर जांच के लिए लैब भेजा। अब जांच के बाद रिपोर्ट आएगी। उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। नगर की दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद खुली मिठाइयों के आगे बेस्ट बी फॉर का टैग लगना शुरू हो गया है।