अगर आप घंटों मोबाइल में झुके रहते हैं, तो सावधान हो जाएं। एम्स भोपाल के एक नए शोध में पता चला है कि स्मार्टफोन का लगातार और लंबे समय तक इस्तेमाल करने से गर्दन और पीठ की मांसपेशियों पर बुरा असर पड़ता है। इससे धीरे-धीरे दर्द, कमजोरी और शरीर के झुकाव (प
.
यह अध्ययन एम्स भोपाल के फिजियोलॉजी विभाग के डॉ. अविनाश ठाकरे ने किया है। उन्होंने इसे 71वें एपीपीआईकॉन 2025 में पेश किया, जो 8 से 12 अक्टूबर तक जेएनएमसी बेलगावी में हुआ। इसमें पाया गया कि फोन के लंबे इस्तेमाल से गर्दन और पीठ की मांसपेशियों की गतिविधि असंतुलित हो जाती है। डॉ. ठाकरे ने बताया- लोग घंटों फोन पर झुके रहते हैं। इससे मांसपेशियों पर तनाव पड़ता है। शोध टीम में प्रो. संतोष वाकोडे, प्रो. राजय भारशंकर, प्रो. संदीप हुल्के और प्रो. अंशुल राय भी थे।
विशेषज्ञों की सलाह :
- हर 20 मिनट में फोन से नजरें हटाकर गर्दन को हल्का स्ट्रेच करें।
- फोन को आंखों के लेवल पर रखें, नीचे झुककर न देखें।
- दिन में 10 मिनट का ‘नेक एंड बैक एक्सरसाइज रूटीन’ अपनाएं।