Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- बहोड़ापुर के आनंद नगर की घटना
सिरफिरे पड़ोसी ने एक युवक को सिर्फ इसलिए चाकू मार दिया, क्योंकि उसने उसके दरवाजे के सामने कार खड़ी कर दी थी। घटना दीपावली की सुबह आनंद नगर की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी रुस्तम सिंह राजपूत पुत्र कल्याण सिंह राजपूत प्रॉपर्टी डीलर हैं।
शनिवार सुबह उनसे मिलने रिश्तेदार आए थे। इस पर उन्होंने अपनी कार पड़ोसी विक्की शर्मा के घर के सामने उसकी कार के पीछे खड़ी कर दी। कुछ देर बाद विक्की आया और कार के पीछे कार खड़ी देखकर गाली-गलौज करने लगा। रुस्तम सिंह उसे समझाने पहुंचे। इस पर विक्की भड़क गया। वह पहले लाठी से पीटने लगा। इसके बाद अचानक घर के अंदर गया और चाकू लेकर रुस्तम को मार दिया। घटना के बाद वह भाग गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद मामला दर्ज किया है।