Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बैतूल23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दीपावली के एक दिन पहले शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। शाम को बारिश हुई। शाम 6 बजे के बाद कुछ देर तेज बारिश हुई। बारिश रात साढ़े 8 बजे तक जारी रही। बारिश से मौसम ठंडा हो गया। बारिश के कारण दिन का तापमान 1 डिगी गिर गया। गुरुवार को दिन का तापमान 27.2 था, जो 26.2 पर पहुंच गया। वहीं रात का तापमान 2.9 डिग्री तक बढ़ गया। बुधवार रात का तापमान 13.1 था, जो गुरुवार रात को 16 डिग्री पर पहुंच गया। इधर रात में बारिश होने के कारण पुलिस ग्राउंड पर लगने वाले पटाखा बाजार की बिजली गुल रही। इससे पटाखा व्यापारियों काे कुछ देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।