Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भूमि उके, बाल कलाकार
उम्र भले छाेटी हाे लेकिन उपलब्धियां इतनी बड़ी हैं कि जिले का नाम राेशन करने की बड़ी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। इस बाल दिवस ऐसे बाल कलाकाराें से भास्कर ने बात की जिन्हाेंने स्कूल की पढ़ाई के साथ माता पिता और गुरु की अंगुली थामकर नृत्य, संगीत और अभिनय कला का रास्ता पकड़ा। बच्चों ने रियलिटी शाे, सीरियल में कला से अपना, परिवार का और जिले का नाम राेशन किया है। हाेशंगाबाद से डांस रियलिटी शाे के लिए कलाकार तैयार करने वालीं प्रिया तिवारी ने बताया बच्चाें के साथ माता पिता भी सहयाेग दे रहे हैं।
पढ़ाई के साथ डांस, अभिनय का हुनर
भूमि उके (5 वर्ष)
भूमि दिसंबर में तीसरे राउंड में डांस दिवाने सीजन- 3 के मंच पर नजर आएंगी। लाॅकडाउन में सुबह 8 बजे एक्सरसाइज के बाद पढ़ाई के साथ रात 10 बजे तक डांस प्रैक्टिस दिनचर्या है।
नीरजा तिवारी (8 वर्ष)
केजी में डांस टीचर प्रिया की क्लास नीरजा के लिए घर बन गई। 2019 में डांस दिवाने के मंच पर एेसे धूम मचाई कि फाइनलिस्ट तक पहुंचकर जिले का नाम राेशन किया।
आर्यन सनाेदिया (8 वर्ष)
पांचवी कक्षा में पढ़ रहे आर्यन दाे माह से मुंबई में हैं। डांसर आर्यन जल्दी ही रियलिटी शाे में दिखाई देंगे। अपने डांस से आर्यन हाेशंगाबाद काे गौरवान्वित करेंगे।
कार्तिकेय मालवीय (17 वर्ष)
कार्तिकेय टीवी सीरियल राधा कृष्णा में कृष्ण के बेटे का राेल कर रहे हैं। 2016 में शनिदेव पहला शाे किया। 2018 में चंद्रगुप्त माैर्य में भी अभिनय का लाेहा मनवाया।