मन्नत के लिए पहुंचे श्रद्धालु: गाैरीशाह बाबा की दरगाह से आए निशान काे समाधि पर चढ़ाया, भंडारे का आयोजन हुआ

मन्नत के लिए पहुंचे श्रद्धालु: गाैरीशाह बाबा की दरगाह से आए निशान काे समाधि पर चढ़ाया, भंडारे का आयोजन हुआ


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

होशंगाबाद। रामजी बाबा की समाधि पर निशान चढ़ाते श्रद्धालु।

  • तुलादान और मन्नत के लिए पहुंचे श्रद्धालु

रामजी बाबा समाधि स्थल पर शनिवार को तुलादान करने कई परिवार पहुंचे। शनिवार को करीब 50 लोगों ने आकर तुलादान किया। वहीं गाैरीशाह बाबा की दरगाह से आए निशान काे समाधि पर चढ़ाया गया। समाधि स्थल पर भंडारा भी हुआ। इसमें अनेक लाेगाें ने प्रसादी ली।

वहीं लाेगाें ने तुलादान भी किया। तुलादान करने वाले दिनेश पटेल बताते हैं कि साल में एक बार रामजी बाबा के जन्मदिन पर लोग यहां तुलादान करने के लिए आते हैं, यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। उन्हाेंने बताया कि तुलादान गुड़, लड्डू, फलों के साथ अन्य प्रकार के सामानों से किया जाता है।

खबरें और भी हैं…



Source link