महाकाल का अभ्यंग स्नान: बाबा महाकाल को भी लगती है ठंड, आज से महाशिवरात्रि तक करेंगे गर्म पानी से स्नान

महाकाल का अभ्यंग स्नान: बाबा महाकाल को भी लगती है ठंड, आज से महाशिवरात्रि तक करेंगे गर्म पानी से स्नान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में मनी दीपावली

  • गर्भगृह में फुलझड़ी जलाकर मनी दीपावली
  • बाबा को चढ़ा 56 भोग का प्रसाद

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शनिवार को भस्मारती में भगवान महाकाल को गर्म जल से स्नान कराया गया। इसे अभ्यंग स्नान कहते हैं। इससे पहले बाबा को चंदन का उबटन लगाया गया। चूंकि कार्तिक मास की चौदस से सर्दियों की शुरुआत मानी जाती है इसलिए ठंड से बचने के लिए बाबा महाकाल को गर्म जल से स्नान कराने की परंपरा है। बाबा महाकाल को महाशिवरात्रि तक गर्म जल से स्नान कराया जाएगा।

गर्भगृह में फुलझड़ी जलाकर मनी दीपावली

उज्जैन में त्यौहारों की शुरुआत महाकाल मंदिर से होती है। शनिवार को दीपावली का आगाज भी मंदिर से हुआ। भस्मारती के बाद पुजारियों ने गर्भगृह में फुलझड़ी जलाकर दीपावली मनाई। इसके साथ ही उज्जैन में तीन दिनी दीपावली त्यौहार शुरू हो गया।

इसी के साथ 56 भोग का भी शुभारंभ

उज्जैन में कोई भी धार्मिक कार्यक्रम हों इसकी शुरुआत महाकाल मंदिर से ही होती है। शनिवार को भस्मारती के बाद बाबा महाकाल को 56 भोग लगाया गया। इसी के साथ अब उज्जैन के अन्य मंदिरों में देवी-देवताओं को 56 भोग का प्रसाद लगाया जाना शुरू होगा।



Source link