Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
तीन घंटे में पारा 3.8 डिग्री गिरकर 23 पर आया
उत्तराखंड में मौसम फिर करवट लेने लगा है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण आसमान पर छाए बादल शुक्रवार की शाम को अचानक कुछ देर के लिए बरस पड़े। करीब 10 मिनट हुई हल्की बारिश के कारण दिन में सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा चल रहा अधिकतम तापमान शाम को लुढ़ककर 23.0 डिग्री पर आ गया।
शाम 5.30 बजे तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया था। तीन घंटे के दौरान 3.8 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। इससे शाम काे हल्की ठंडक महसूस हुई।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। बादल छंटने के बाद मौसम में ठंडक बढ़ेगी।
अभी आसमान पर बादलों का जमावड़ा है। इसलिए तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान भी 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।