सिंगरौली में तेज रफ्तार ऑटो ने स्कूटी को मारी टक्कर: सड़क पर गिरा युवक, हाथ-पैर में आई चोट; बस स्टैंड के सामने हुआ हादसा – Singrauli News

सिंगरौली में तेज रफ्तार ऑटो ने स्कूटी को मारी टक्कर:  सड़क पर गिरा युवक, हाथ-पैर में आई चोट; बस स्टैंड के सामने हुआ हादसा – Singrauli News


सिंगरौली शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के बैढ़न बस स्टैंड चौपाटी के सामने एक तेज रफ्तार ऑटो ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। ऑटो चालकों की लापरवाही से एक और हादसा हो गया।

.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर गया और उसके हाथ-पैर में चोटें आई। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक की मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहर में ऑटो चालकों की ओर से तेज रफ्तार और गलत तरीके से वाहन चलाने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं।

स्थानीय नागरिकों ने ऑटो चालक को पकड़कर उसे समझाया और चेतावनी देकर जाने दिया। घायल युवक की चोटें फिलहाल गंभीर नहीं बताई जा रही हैं। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। शहरवासियों ने मांग की है कि लापरवाह ऑटो चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।



Source link