रेलवे: मालवा एक्सप्रेस रद्द, यात्री परेशान, इंदौर और दिल्ली एक्सप्रेस पर बढ़ा दबाव

रेलवे: मालवा एक्सप्रेस रद्द, यात्री परेशान, इंदौर और दिल्ली एक्सप्रेस पर बढ़ा दबाव


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण रेलवे ने शुक्रवार को रवाना होने वाली महू-इंदौर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा (मालवा एक्सप्रेस) स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया। गुरुवार रात रेलवे ने इसकी सूचना जारी की। ट्रेन के निरस्त होने के बाद यात्री परेशान हुए।

दीपावली पर जिन्हें घर जाना था, उन्होंने विकल्प तलाशा। ऐसे में मालवा एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त होने के बाद इंदौर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन पर दबाव भी बढ़ा। जिन्हें बर्थ नहीं मिली, वे परेशान हुए। रेलवे ने 15 नवंबर को श्रीमाता वैष्णोदेवी-इंदौर-महू मालवा एक्सप्रेस ट्रेन को भी निरस्त कर दिया है।



Source link