Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
औद्योगिक क्षेत्र बानमोर में शुक्रवार की दाेपहर फोम फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दोपहर 12 बजे जैसे ही फोम फैक्टरी के गोदाम में रखी फोम में आग लगी, मजदूराें में हड़कंप मच गया। अंदर से मजदूर अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए बाहर निकले लेकिन गोदाम में काम कर रहा एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया, जिसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
फैक्टरी के अंदर रखे आधा दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आकर एक-एक कर फट गए। सिलेंडरों में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। मुरैना व बानमोर की 12 दमकलें शाम 5 बजे तक भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं कर पाई थीं। बानमोर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि बानमोर स्थित फोम फैक्टरी में फोम के गद्दे और अन्य सामान बनाया जाता है।