Diwali 2020: हसीन जहां ने शेयर किया काली माता का वीडियो (फोटो- हसीन जहां इंस्टाग्राम)
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) ने दिवाली के मौके पर मां काली का वीडियो शेयर कर कहा है कि वो उन्हें दिल से मानती हैं और उनके जैसी शक्तिशाली बनना चाहती हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 14, 2020, 6:18 PM IST
हसीन जहां ने पोस्ट किया काली मां का वीडियो
हसीन जहां ने पहला वीडियो 13 नवंबर को पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हे मां काली, मैं तुझे पूजती नहीं लेकिन मानती हूं. अल्लाह से दुआ करती हूं कि मैं तुझ जैसी शक्तिशाली बनूं.’
हसीन जहां ने काली मां का दूसरा वीडियो दिवाली के मौके पर पोस्ट किया. इसमें हसीन जहां ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और साथ ही काली मां से दुआ मांगी कि महामारी के मौके पर लोगों की रक्षा करें. हसीन जहां ने लिखा, ‘आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं. काली पूजा की शुभकामना. उम्मीद है की प्रकाश का त्योहार महामारी के समय का अंत लाए.’
बता दें हसीन जहां फिलहाल कोलकाता में रहती हैं. वो अपने पति शमी से अलग रहती हैं क्योंकि दोनों के बीच काफी विवाद हो चुके हैं. फिलहाल शमी टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. शमी यूएई में आईपीएल खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया चले गए. फिलहाल वो सिडनी में हैं और 27 नवंबर से शुरू हो रही सीरीज की तैयारी कर रहे हैं.