Cricket Record: 3 भारतीय क्रिकेटर, जो वनडे और टी20 में कभी नहीं जड़ पाए सिक्स

Cricket Record: 3 भारतीय क्रिकेटर, जो वनडे और टी20 में कभी नहीं जड़ पाए सिक्स


Last Updated:

unique cricket records: आधुनिक क्रिकेट में फैंस स्टेडियम में चौके और छक्के देखने के लिए जाते हैं. मौजूदा समय में कई ऐसे पावर हिटर खिलाड़ी हैं जो ज्यादा चौकों और छक्कों में डील करना पसंद करते हैं. लेकिन भारत के तीन ऐसे भी क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी छक्का नहीं लगाया है. इनमें से एक को तो टेस्ट खेलने का मौका भी नहीं मिला. इन खिलाड़ियों में कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और इशांत शर्मा शामिल हैं.

चहल, कुलदीप और इशांत के नाम वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी छक्का दर्ज नहीं है.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे धाकड़ बल्लेबाज हुए जिन्होंने लंबे लंबे छक्कों से खूब धूम मचाई. युवराज सिंह उनमें से एक थे. जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन में एक ओवर में छह छक्के जड़कर विश्व कीर्तिमान कायम किया था. युवी ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों पर लगातार छह छक्के जड़कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया था. लेकिन भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी ऐसे भी जिन्होंने अपने वनडे और टी20 इंटरनेशनल करियर में कभी छक्के नहीं जड़े. इन खिलाड़ियों में कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और इशांत शर्मा शामिल हैं. जिन्होंने अपनी गेंदों पर तो बल्लेबाजों को खूब नचाया लेकिन जब बल्लेबाजी की बारी आई तो ये खिलाड़ी दूसरे गेंदबाजों की गेंदों को एक बार भी छक्के के लिए बाउंड्री के पार नहीं भेज सके.

लेग ब्रेक गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. चहल ने साल 2016 में वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. स्पिनर चहल ने अभी तक 72 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने क्रमश: 121 और 96 विकेट चटकाए. लेकिन जब बारी बल्लेबाजी की आई तो चहल के बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकल सका. गेंदबाजों को आमतौर पर बैटिंग करने का मौका बहुत कम मिलता है लेकिन चहल को अभी तक जो भी मौके मिले उसमें उन्होंने एक भी छक्का नहीं जड़ा है. चहल साल 2023 से टीम इंडिया से बाहर हैं. चहल को अभी तक टेस्ट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है.

चहल, कुलदीप और इशांत के नाम वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी छक्का दर्ज नहीं है.

कुलदीप यादव के बल्ले से भी सिक्स नहीं निकला
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) भारतीय टीम के अहम सदस्य हैं. लेफ्ट आर्म चाइनामैन स्पिनर कुलदीप भारत की ओर से टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी के दम पर कई बार टीम इंडिया को जीत दिलाई है. 31 वर्षीय कुलदीप भारत के लिए 17 टेस्ट, 120 वनडे इंटरनेशनल और 53 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. कुलदीप ने इस दौरान वनडे और टी20 में एक भी छक्का नहीं जड़ा है. उनके खाते में टेस्ट में 76 विकेट, वनडे में 194 और टी20 में 94 विकेट दर्ज हैं.

इशांत ने 80 वनडे और 14 टी20 में एक भी छक्का नहीं जड़ा
साल 2021 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के नाम भी वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी छक्का दर्ज नहीं है. साल 207 में टेस्ट में डेब्यू करने वाले इशांत के नाम इस फॉर्मेट में सिर्फ एक छक्का दर्ज है. इशांत ने 105 टेस्ट मैच खेले हैं. जबकि 80 वनडे और 14 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम एक भी सिक्स दर्ज नहीं है.इशांत ने टेस्ट फॉर्मेट में 2568 गेंदें खेली है जिसमें एक अर्धशतक दर्ज है. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 199 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. दिल्ली के इशांत ने साल 2008 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी धारदार गेंदबाजी से तहलका मचा दिया था. वह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के लिए काल बन गए थे. उस दौरे पर इशांत ने कई बार पोटिंग को अपना शिकार बनाया.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

Cricket Record: 3 भारतीय क्रिकेटर, जो वनडे और टी20 में कभी नहीं जड़ पाए सिक्स



Source link